By: एजेंसी | Updated at : 24 Nov 2018 09:10 PM (IST)
मुंबई: फिल्म निर्माता मेघना गुलजार का कहना है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'राजी' में भारतीय जासूस सहमत खान के अपने किरदार से सिनेमा में अपने लिए नई लकीर खींच दी है. मेघना ने बताया, "आलिया ने फिल्म में कई चुनौतीपूर्ण दृश्य दिए. आपके एक्शन कहने से पहले वह कांपेगी लेकिन जैसे ही कैमरा चालू होगा तो आप उनमें से एक कलाकार को हर चीज पर काबू करते हुए देखेंगे. उन्होंने खुद के लिए अभिनय में नई लकीर खींच दी है."
मेघना ने स्वीकार किया कि सहमत के लिए आलिया ही उनकी पहली पसंद थी और वह किसी और को यह किरदार निभाते हुए नहीं देखना चाहती थीं.
उन्होंने कहा, "मैं किसी और को उनका किरदार निभाते हुए नहीं देख सकती. अगर वह फिल्म नहीं करती तो मुझे नहीं लगता कि यह बन पाती. अलिया की अतिसंवेदनशीलता, नाजुकपन किरदार के लिए बिल्कुल फिट था, जैसा कि मैंने सोचा था. मुझे खुशी है कि उन्होंने उस विश्वास को किरदार में उतारा और जिंदगी में लेकर आईं."
'राजी' का शनिवार रात को जी सिनेमा पर प्रीमियर होने जा रहा है.
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार